कितना भी तपा ले सूरज, यहां नहीं फटकती गर्मी

अमर उजाला

Thu, 16 May 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में दमोह जिले के हटा जनपद में हारट गांव के पास सुनार नदी पर स्थित भदभदा वाटरफॉल प्वाइंट देह को झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों को राहत देता है
Image Credit : सोशल मीडिया

यहां इन दिनों बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए लोग भदभदा जलप्रपात का आनंद उठाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
इस वाटरफॉल के आसपास का प्राकृतिक नजारा, नर्मदा नदी के प्रसिद्ध भेड़ाघाट जलप्रपात से कम नहीं है
Image Credit : सोशल मीडिया

नदियों के पानी को झरने का रूप लेता देखना यूं तो बरसात के दिनों में संभव होता है, लेकिन भदभदा वाटरफॉल के साथ ऐसा नहीं है

Image Credit : सोशल मीडिया
यह वाटरफॉल सुनार नदी पर स्थित है, यहां से थोड़ी ही दूर पर पंचमनगर डैम है, जब भी सुनार नदी का जलस्तर कम होता है, डैम से तत्काल पानी छोड़ दिया जाता हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

इस साल जल संसाधन विभाग ने करीब 10 लाख लीटर पानी सुनार नदी में छोड़ा है, जिससे भीषण गर्मी में भदभदा वाटरफॉल गुलजार दिखाई दे रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया
आप भी अगर गर्मी छुट्टियों में मनाने प्राकृतिक स्थलों की ओर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भदभदा वाटरफॉल आ सकते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

पढ़ लें चारधाम यात्रा से जुड़ा नया अपडेट, नहीं तो हो सकती है परेशानी

@narendramodi
Read Now