एमपी में शादियों के रंग: कहीं हाथी पर बरात तो कहीं हैलिकॉप्टर में उड़ी दुल्हन, तो कहीं-कहीं नहीं बन सके जोड़े

अमर उजाला

Fri, 13 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

हाथी पर शाही बरात

एमपी के गुना जिले में घोड़ी की जगह हाथी पर बरात निकली, जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस शाही शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी
 
Image Credit : सोशल मीडिया

दुल्हन की डोली उड़ी

सतना जिले के मैहर में एक पिता ने बेटी को यादगार विदाई दी और उसे हेलीकॉप्टर से पिया के घर रवाना किया। इस विदाई को देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े
 
Image Credit : सोशल मीडिया

बहू को बेटी के रूप में किया विदा

धार जिले में एक सास-ससुर ने बेटे की मौत के बाद अपनी विधवा बहू की धूमधाम से शादी की और उसे बेटी के रूप में विदा किया। 
 
Image Credit : सोशल मीडिया

शराब ने तोड़ी शादी

रीवा जिले में एक दूल्हा शादी में शराब पीकर पहुंचा। जयमाला के वक्त दूल्हा स्टेज पर ही लड़खड़ाने लगा, दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया
Image Credit : सोशल मीडिया

बिजली गुल होने से बदली दुल्हनें

उज्जैन जिले के दंगवाड़ा गांव में बिजली गुल होने से दुल्हनें बदल गईं। मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद दोबारा फेरे लगवाए
 
Image Credit : सोशल मीडिया

बैरंग लौटी बरात

सतना जिले के कैमा ग्राम में बरातियों ने वधू पक्ष की महिलाओं से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर लड़की के चाचा को लाठी डंडों से पीट दिया, विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया
Image Credit : सोशल मीडिया

शेरवानी पहनने पर दूल्हे को पीटा

धार जिले के मांगबयडा गांव में दुल्हन पक्ष के लोगों ने शेरवानी पहनने पर दूल्हे और बरातियों को जमकर पीटा। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। 
Image Credit : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के सतना में पराली की आग बरपा रही कहर

अमर उजाला
Read Now