अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अक्सर धीरेंद्र शास्त्री की कथा में उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी धीरेंद्र शास्त्री के भक्तों में से एक हैं। हाल ही में छिंदवाड़ा में उन्होंने हनुमंत कथा भी कराई थी।
खजुराहो सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र में ही बागेश्वर धाम भी है। वे भी धीरेंद्र शास्त्री के भक्तों में शामिल हैं।
दतिया हो या भिंड, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को जब भी मौका मिलता है, वे धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंच जाते हैं।
पिछले महीने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती विधायक प्रद्युमन लोधी के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से मिली थीं।
प्रीतम लोधी ने कथावाचकों को लेकर अपशब्द कहे थे। भाजपा से निकाले गए। वापसी हुई तो बागेश्वर धाम का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। अब पिछोर से प्रत्याशी हैं।
पिछले महीने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित की थी।
दिल्ली के भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी ने भी बागेश्वर धाम के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई थी।
पिछले दिनों छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराई थी। कमलनाथ भी पूरे समय मौजूद रहे थे।
पेट की चर्बी कम करने के लिए सोने से पहले करें ये व्यायाम