अमर उजाला
Tue, 8 August 2023
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम इन दिनों काफी चर्चा में है.
बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्धि पा रहे धीरेंद्र शास्त्री अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं.
बागेश्वर धाम मंदिर में हनुमान जी बालाजी के रूप में विराजमान हैं.
बागेश्वर बालाजी के दरबार में बड़ी संख्या में देशभर से लोग अर्जी लगाने पहुंचते हैं.
भक्त यहां नारियल को अलग-अलग रंगों में लपेटकर कागज पर अर्जी लिखते हैं.
कहा जाता है कि जिसकी अर्जी बागेश्वर बालाजी के दरबार में लग जाती है उसे सपने में कुछ संकेत मिलते हैं.
माना जाता है कि जिसकी अर्जी दरबार में लग जाती है उसे सपने में बंदर दिखाई देते हैं.
अगर अर्जी लगाने वाले को लगातार सपने में बंदर नजर आते हैं, तो इसका मतलब है कि बालाजी ने अर्जी स्वीकार कर ली है.
जानें दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के बारे में, यहां होती है महादेव के दिल की पूजा