अमर उजाला
Sat, 4 January 2025
बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त के घर उनसे मिलने पहुंचे, संजय ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी
संजय दत्त बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के शिष्य हैं, फोटो शेयर करते हुए लिखा, ये मेरे लिए एक सौभाग्य की बात
'धीरेंद्र शास्त्री का मेरे घर आगमन हुआ, गुरुजी के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया, मेरे और मेरे परिवार को आर्शीवाद देने वाले धीरेंद्र शास्त्री मेरे परिवार के सदस्य और भाई जैसे हैं'
संजय दत्त भगवान में काफी आस्था रखते हैं, संजय का बागेश्वर धाम से भी गहरा नाता है, धीरेंद्र शास्त्री के साथ संजय दत्त की अच्छी दोस्ती भी है
बीते साल 25 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली थी, इस पदयात्रा में भी संजय दत्त हिस्सा लेने पहुंचे थे
पदयात्रा में संजय दत्त ने साधारण श्रद्धालुओं के साथ सड़क पर चाय की चुस्की भी ली थी, साथ ही बागेश्वर बाबा के साथ इस यात्रा में शामिल होकर गौरव बढ़ाया था
संजय दत्त ने कहा था, बाबा बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, मैं इन्हें अपने परिवार के सदस्य और भाई की तरह मानता हूं, बाबा देश से जातपात हटाने के लिए संदेश दे रहे हैं
'मैं इसे आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करूंगा, भारत को एक करने के लिए कुछ करना मंजूर रहता है'
डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुआ पर्यटन नगरी का लाइट एंड साउंड शो