अमर उजाला
Fri, 10 March 2023
होली के बाद देश भर में रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा, 12 मार्च 2023 को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा
यह त्योहार होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है, रंगपंचमी के दिन रंगों से नहीं, बल्कि गुलाल से होली खेली जाती है
रंगपंचमी के दिन श्रीकृष्ण ने राधारानी के साथ होली खेली थी, इसी वजह से इस दिन विधि-विधान से राधा-कृष्ण की पूजा करने के बाद गुलाल आदि अर्पित करके खेला जाता है
होलाष्टक के दिन महादेव ने कामदेव को भस्म कर दिया था, जिसकी वजह से देवलोक में सब दुखी थे
मगर देवी रति और देवताओं की प्रार्थना पर कामदेव को दोबारा जीवित कर देने का आश्वासन भगवान महादेव ने दिया
सभी देवी-देवता प्रसन्न हो गए और रंगोत्सव मनाने लगे, इसके बाद से ही पंचमी तिथि को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा
रंग पंचमी के दिन कृष्ण-विष्णु को पीला रंग अर्पित करें, ऐसे में उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाएं तथा उनके चरणों में पीले रंग का अबीर चढ़ाएं
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना