आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगामय मध्यप्रदेश 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर और शासकीय भवन तिरंगे के रंग में रंगें हैं राजधानी भोपाल की पहचान भोजताल में आजादी के जश्न की अलग ही रौनक नजर आ रही है बाबा महाकाल का मंदिर भी तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया है 15 अगस्त के उपलक्ष्य में गांधी हॉल में तिरंगे के रंग में आकर्षक सजावट की गई है भगवान गणेश के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में भी आजादी के अमृत महोत्सव की आभा बिखर रही है घंटाघर को आजादी के जश्न से पहले तीन रंगों की रोशनी से सजाया गया है मंडल रेल प्रबंधन के भोपाल दफ्तर में तिरंगे के रंगों में आकर्षक सजावट की गई जबलपुर के बरगी बांध से छोड़ा गया पानी भी तिरंगामय नजर आया तिरंगा