भोपाल-इंदौर में कब तक चलेगी मेट्रो, क्या रहेगी गति मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चलेगी राजधानी भोपाल में इस स्पीड से मेट्रो चलाने का ट्रायल भी हो रहा है, जो सफल रहा है अब दिल्ली से कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) को डॉक्यूमेंट सबमिट करने का प्रोसेस शुरू किया गया है जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी दिल्ली से एक टीम भोपाल आएगी और इसकी जांच करेगी, ट्रैक के नट-बोल्ट भी देखेगी कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की सहमति के बाद कमर्शियल रन शुरू होगा, हलांकि इससे पहले सुरक्षा के तमाम पैमाने भी जांचें जाएंगे ऐसे में उम्मीद है कि आम जनता के लिए इस साल के आखिरी तक या 2025 के शुरुआत में मेट्रो दौड़ने लगेंगी इसी तरह इंदौर में भी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चलेगी, यहां पांच ट्रेनें आ चुकी हैं। इसे लेकर काम चल रहा है ऐसे में उम्मीद है कि आम जनता के लिए इस साल के आखिरी तक या 2025 के शुरुआत में मेट्रो दौड़ने लगेंगी