मध्यप्रदेश की कमान अब मोहन यादव के हाथ में, प्रदेश में अब शिव का नहीं मोहन का राज होगा
Image Credit : साेशल मीडिया
मध्यप्रदेश के उज्जैन में 25 मार्च 1965 को जन्मे मोहन यादव पिछले कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वर्तमान चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल की
Image Credit : साेशल मीडिया
डॉ. यादव ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। इसके बाद 2013 में वे पहली बार विधायक बने। 2018 में वे फिर से विधायक चुने गए
Image Credit : अमर उजाला
डॉ. यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था
Image Credit : अमर उजाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद सेठी के बाद डॉ. मोहन यादव 51 वर्षों बाद उज्जैन से दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भाजपा के शीर्ष ने नेतृत्व ने प्रदेश का मुखिया बनाया है।