नहीं रहे सियाराम बाबा, 12 साल रहे थे मौन

अमर उजाला

Wed, 11 December 2024

Image Credit : Amar Ujala

एमपी के निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने बुधवार सुबह  6 बजकर 10 मिनट पर देह त्याग दी

Image Credit : Amar Ujala

उनकी उम्र को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाते रहे हैं। कोई उनकी उम्र 100 साल तो कोई 115 साल बताता है 

Image Credit : Amar Ujala

हालांकि, निमाड़ के भट्यान गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि वर्ष 1955 में बाबा यहां आए थे। तब वे युवा थे और उनकी उम्र 25 से 30 साल रही होगी

Image Credit : Amar Ujala

69 साल से वे गांव में रहे, वे गांव छोड़कर कहीं नहीं जाते थे

Image Credit : Amar Ujala

संभवत: बाबा दूसरे संतों के साथ नर्मदा परिक्रमा के लिए आए थे और नर्मदा किनारे का यह गांव उन्हें पसंद आ गया

Image Credit : Amar Ujala

उन्होंने यहां एक कुटिया बनाकर रहने का निश्चय किया, उनके लिए पांच घरों से खाना आता था, जिसे वे एक पात्र में मिलाकर चूरकर खाते थे

Image Credit : Amar Ujala

उनकी दिनचर्या में सुबह उठकर भगवान का राम नाम जपना और नर्मदा नदी में स्नान करना शामिल था, दिनभर वे आश्रम में रामचरित मानस पढ़ते थे और शाम को भक्तों के साथ भजन गाते थे

Image Credit : Amar Ujala

बाबा ने 12 वर्षों तक मौन धारण किया था और एक पैर पर खड़े होकर तपस्या भी की थी

Image Credit : Amar Ujala

दौसा जिले में बोरवेल में फंसे आर्यन को 43 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उसे निकाला नहीं जा सका

अमर उजाला
Read Now