महाराष्ट्र में जन्मे बाबा का नाम सियाराम कैसे पड़ा एमपी के निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने बुधवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर देह त्याग दी उनकी उम्र को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाते रहे हैं, कोई उनकी उम्र 100 साल तो कोई 115 साल बताता है बाबा का जन्म महाराष्ट्र में मुंबई के आसपास के किसी ग्रामीण क्षेत्र में हुआ था, वे मराठी और संस्कृत भाषा भी जानते थे वे वर्ष 1955 में निमाड़ के भट्यान गांव में आए थे, तब वे युवा थे और उनकी उम्र 25 से 30 साल थी 69 साल से सियाराम बाबा भट्यान गांव में रह रहे हैं, इस दौरान वे गांव छोड़कर कहीं नहीं गए, उन्होंने गांव में मंदिर और आश्रम का निर्माण भी कराया था 12 साल तक मौन व्रत रखने वाले सियाराम बाबा ने साधना पूरी होने के बाद सबसे पहला शब्द सियाराम कहा था इसके बाद से भक्तों ने उनका नाम सियाराम रख दिया, फिर लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे थे बीते 20 साल में सियाराम बाबा के भक्तों की संख्या काफी बढ़ गई थी। हर शनिवार और रविवार को आश्रम में हजारों भक्तों की भीड़ लगती थी