मध्यप्रदेश के कई शहरों में फिल्म पठान का विरोध शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी को देशभर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मध्यप्रदेश के कई शहरों में हिन्दू संगठन फिल्म पठान का विरोध कर रहे हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पठान के विरोध में जमकर नारेबाजी की और धरना दिया, फिल्म के शो कैंसिल करा दिए. बजरंग दल के कार्यकर्ता दर्शकों से पहले ही सिनेमाघरों में पहुंच गए और फिल्म का पहला शो रिलीज ही नहीं होने दिया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और मल्टीप्लेक्स में फिल्म रिलीज नहीं होने दी, फिल्म के शो भी रद्द करा दिए. बजरंग दल ने पठान का जोरदार विरोध किया और नारेबाजी करते हुए फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए. बजरगं दल के कार्यकर्ताओं ने यहां भी फिल्म का विरोध किया और पोस्टर्स को फाड़कर आग लगा दी. फिल्म की रिलीज से एक पहले से यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म नहीं चलने की चेतावनी दी. पठान