मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्वों की संख्या अब सात से बढ़कर नौ हो गई है, पिछले दो दिनों में प्रदेश को दो नए टाइगर रिजर्व मिले हैं
Image Credit : अमर उजाला
प्रदेश की मोहन सरकार ने शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क और भोपाल से लगे रातापानी अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया
Image Credit : अमर उजाला
शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क प्रदेश का 8वां और रातापानी अभ्यारण्य 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है, जहां पर्यटकों को टाइगरों का दीदार होगा
Image Credit : अमर उजाला
मध्य प्रदेश देश का टाइगर स्टेट है, यहां सबसे ज्यादा टाइगर हैं, साल 2022 में हुई गणना के हिसाब से यहां 785 बाघ हैं
Image Credit : अमर उजाला
2018 तक यह संख्या 526 थी। इससे साफ है कि प्रदेश में लगातार टाइगर बढ़ रहे हैं, प्रदेश के जंगल जंगली जानवरों को खूब रास आ रहे हैं
Image Credit : अमर उजाला
प्रदेश में अब तक कान्हा टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, नौरादेही टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व और संजय दुबरी टाइगर रिजर्व समेत सात टाइगर रिवर्ज थे
Image Credit : अमर उजाला
वहीं, अब माधव नेशनल टाइगर रिजर्व और रातापानी टाइगर रिजर्व बनने के लिए बाद इनकी संख्या नौ हो गई
Image Credit : अमर उजाला
महंत धीरेंद्र शास्त्री को खतरा, ये धमकी क्यों मिली?