मम्मी संग माउंट एवरेस्ट पहुंचीं दो साल की सिद्धि

अमर उजाला

Tue, 26 March 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
भोपाल की रहने वाली सिद्धि मिश्रा ने छोटी उम्र में ही बड़ा काम कर दिया, मां भावना डेहरिया के साथ माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
Image Credit : सोशल मीडिया
सिद्धि की मां डेहरिया पर्वतारोही हैं, भोपाल-बागसेवनिया निवासी दो वर्षीय सिद्धि अभी प्ले स्कूल में पढ़ाई करती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
सिद्धि बर्फीली हवाओं के थपेड़े माइनस 18 डिग्री तापमान जैसे मुश्किल हालातों में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचीं
Image Credit : सोशल मीडिया
अमर उजाला से बातचीत में डेहरिया ने बताया, उन्होंने नौ मार्च को भोपाल से अपनी यात्रा शुरू की, बेस कैंप पहुंचने और लौटने तक कभी बेटी ने परेशान नहीं किया
Image Credit : सोशल मीडिया
स्कॉटलैंड के दो साल के बच्चे के एवरेस्ट के बेस कैंप पर जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को बेस कैंप पर ले जाने का निर्णय लिया, बेटी को सितंबर 2023 में लद्दाख लेकर गई थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
भावना ने बताया, उनकी दो साल की बेटी को लेकर वह आगे बढ़ रही थीं, इस वजह से उसे उन्होंने ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहना रखे थे, ऊंचाई पर सांस लेने में कठिनाई होती है, लेकिन सिद्धि को कोई दिक्कत नहीं हुई
Image Credit : सोशल मीडिया

उज्जैन महाकाल मंदिर में लगी आग, छह गंभीर, पुजारी भी शामिल

अमर उजाला, इंदौर
Read Now