ताजमहल से पहले 'काले ताज' में दफन थीं बेगम मुमताज

अमर उजाला

Thu, 19 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया
बेगम मुमताज महल की कब्र आगरा के ताजमहल में है
Image Credit : सोशल मीडिया
लेकिन मुमताज महल की पहली कब्र आज भी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित है
Image Credit : सोशल मीडिया
बुरहानपुर के जैनाबाद तहसील में स्थित शाही किले में बेगम मुमताज ने शाहजहां की गोद में आखिरी सांसे ली थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
 मुमताज महल की मौत शाहजहां के 14वें बच्चे को जन्म देते समय 7 जून 1631 को जैनाबाद में हुई थी
Image Credit : सोशल मीडिया
मुमताज महल की मौत के बाद उन्हें ताप्ती नदी के किनारे बने अहुखाना बाग में दफनाया गया था
 
Image Credit : सोशल मीडिया
मौत के करीब 6 महीने बाद अहुखाने में बनी कब्र से मुमताज महल के अवशेषों को आगरा ले जाया गया
Image Credit : सोशल मीडिया

बेगम मुमताज की मौत के बाद शाहजहां छह महीने तक बुरहानपुर में ही रुके थे

Image Credit : सोशल मीडिया
कहा जाता है शाहजहां बुरहानपुर में ही ताजमहल बनवाना चाहते थे, लेकिन मिट्टी में दीमक होने के चलते यहां भव्य इमारत नहीं बन सकी।
Image Credit : सोशल मीडिया
बुरहानपुर में ही वास्तुकारों ने ताजमहल का नक्शा बनाया था और इसे आगरा में बनाने की रूपरेखा तय की गई थी
Image Credit : सोशल मीडिया
बुरहानपुर के अहुखाने में बेगम मुमताज की कब्र है, इस इमारत को काले ताजमहल के रूप में जाना जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
इमारत का निर्माण काले पत्थरों से किया गया है, इसकी छत चूने से बनी है
Image Credit : सोशल मीडिया
बुरहानपुर के शाही किले में आज भी वह हमाम मौजूद है जहां बेगम मुमताज रोज स्नान किया करती थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
बुरहानपुर के शाही किले और अहुखाने में आज भी मुगलिया दौर की शानदार नक्काशी देखी जा सकती है
Image Credit : सोशल मीडिया
यदि आप बुरहानपुर आना चाहते हैं तो बस या रेल मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर है जहां से बस के जरिए बुरहानपुर पहुंचा जा सकता है
Image Credit : सोशल मीडिया

आओ करें 'पन्ना टाइगर रिजर्व' की सैर

सोशल मीडिया
Read Now