इन व्यंजनों से आती है मध्य प्रदेश की महक अगर आप एमपी में हैं तो सुबह का नाश्ता पोहा-जलेबी के बिना अधूरा है। इंदौरी पोहा-जलेबी देशभर में प्रसिद्ध है रतलाम के सेव की डिमांड देश के साथ ही विदेशों तक है। अपने तीखेपन के लिए प्रसिद्ध रतलामी सेव जो भी खाता है दीवाना हो जाता है। दाल बाफले उज्जैन का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। गेंहू के आटे से बनने वाली ये डिश जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही पौष्टिक भी सर्दियों के दिन मुरैना की गजक के बिना अधूरे हैं। यहां की गजक प्रदेश में ही नहीं देशभर में फेमस है अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो चिरौंजी की बर्फी एक बार जरूर खाएं, इसका लाजवाब स्वाद आपको दीवाना बना देगा जलेबी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन कभी मौका मिले तो जबलपुर की मावा जलेबी जरूर खाएं, शक्कर की चाशनी में भीगी मावा जलेबी लोकप्रिय मिठाई है भोपाल की सुलेमानी चाय की बात ही निराली है। हल्की नमकीन और मलाई से सजी इस चाय का स्वाद एक बार पीने के बाद ताउम्र याद रहता है छिंदवाड़ा को एमपी की कॉर्न सिटी कहा जाता है। यहां भुट्टे से कई तरह के व्यंजन बनते हैं, भुट्टे से बनने वाला कीस छिंदवाड़ा की लोकप्रिय डिश है अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो झाबुआ के कड़कनाथ चिकन को एक बार जरूर ट्राई करें। कड़कनाथ अपने पौष्टिक गुणों के लिए मशहूर है mp food