जानिए देश के दिल में क्या गजब है देखने के लिए

अमर उजाला

Fri, 20 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

खजुराहो के मंदिर

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल खजुराहो के मंदिर विश्व प्रसिद्ध हैं। हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक खजुराहो पहुंचते हैं 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

सांची स्तूप

मौर्य वंश के सम्राट अशोक द्वारा स्थापित सांची स्तूप बौद्ध धर्म का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यहां आकर पर्यटकों को शांति और आनंद की अनुभूति होती है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

ओरछा के किले

बेतवा नदी के तट पर बसा ओरछा अपने मंदिरों और किलों के लिए जाना जाता है। ओरछा का किला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

मांडू के महल

मांडू के महल उत्कृष्ठ वास्तुकला का नमूना हैं। रानी रूपमती और बाज बहादुर के प्रेम के प्रतीक महल भारत के प्राचीनतम स्मारकों में से एक हैं
 
Image Credit : सोशल मीडिया

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका रॉक शेल्टर एक पुरातात्विक स्थल है, यहां करीब 30 हजार साल पुरानी मानव निर्मित पेंटिंग्स हैं
 
Image Credit : सोशल मीडिया

ग्वालियर का किला

अपने गौरवशाली इतिहास की दास्तां सुनाता ग्वालियर का किला सुंदरतम किलों में शुमार है। पहाड़ियों से घिरा यह किला आज भी रियासत के दौर की यादें ताजा कर देता है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

धुआंधार जलप्रपात

मां नर्मदा का सबसे खूबसूरत रूप जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित धुआंधार में देखने को मिलता है। संगमरमरी वादियों के बीच से बहती नदी पर्यटकों का मन मोह लेती है
Image Credit : सोशल मीडिया

हिल स्टेशन पचमढ़ी

सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी से नजर आने वाला पर्वतों का नजारा पर्यटकों का मन मोह लेता है। यहां की हरियाली और मनमोहक झरने ताजगी से भर देते हैं
 
Image Credit : सोशल मीडिया

झीलों का शहर भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपनी झीलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप वन विहार और नवाबी दौर के कई ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

पातालकोट

धरातल से करीब 3 हजार किमी नीचे बसा पातालकोट एक अनोखा गांव है। जनजातीय बहुलता वाला ये क्षेत्र अपनी जड़ी-बूटी और औषधियों के लिए जाना जाता है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

इसबार लालू के साथ पत्नी और बेटी भी सीबीआई के लपेटे में

Social media
Read Now