मध्यप्रदेश की अमूल्य विरासतें

अमर उजाला

Tue, 18 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाया जाता है. आइए आज आपको मध्यप्रदेश की कुछ विरासतों के बारे में बताते हैं.
Image Credit : सोशल मीडिया

खजुराहो

छतरपुर जिले के खजुराहो में बने मंदिर को 1986 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था. हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं.
Image Credit : सोशल मीडिया

साँची के स्तूप

रायसेन में स्थित साँची के बौद्ध स्तूप को 1989 में विश्व धरोहर में शामिल किया गया था , इसका निर्माण सम्राट अशोक द्वारा किया गया था. 
 
Image Credit : सोशल मीडिया

भीमबैटका

रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है, जो कि शैल चित्रों के लिए प्रसिद्ध है. इसे 2003 में विश्व धरोहर में शामिल किया गया था.
Image Credit : सोशल मीडिया

ओरछा

बेतवा नदी के किनारे बसा छोटा सा शहर ओरछा 2019 की यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल हुआ है.
Image Credit : सोशल मीडिया

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

टाइगरों का घर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 2021 की विश्व विरासत स्थल की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल है. 
Image Credit : सोशल मीडिया

भेड़ाघाट

संगमरमरी वादियों से घिरे खूबसूरत पर्यटन स्थल भेड़ाघाट को भी विश्व विरासत स्थल की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया है.
Image Credit : सोशल मीडिया

मांडू

अपने महलों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और आनंद के शहर मांडू को भी विश्व विरासत स्थल की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया है.
Image Credit : सोशल मीडिया

पौड़ी में बाघ का खौफ: 25 गांवों में कर्फ्यू, धारा 144 लागू, घरों में कैद हुए लोग, देखें तस्वीरें

अमर उजाला
Read Now