Buddha Purnima: मां नर्मदा के पावन तट जहां पूर्णिमा पर उमड़ता है जन सैलाब
अमर उजाला
Mon, 16 May 2022
Image Credit : सोशल मीडिया
पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में पूर्णिमा के दिन लोग नर्मदा तटों पर आस्था की डुबकी लगाने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के ऐसे कई पवित्र तट हैं जहां पूर्णिमा तिथि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है
Image Credit : सोशल मीडिया
नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है
Image Credit : सोशल मीडिया
जबलपुर में नर्मदा नदी के 11 घाट हैं, पूर्णिमा पर ग्वारीघाट, तिलवारा घाट और भेड़ाघाट में बड़ी संख्या में लोग स्नान-दान के लिए पहुंचते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का बरमान घाट है, जहां पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी का प्रसिद्ध सेठानी घाट है। यहां लोग पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने के लिए पहुंचते हैं, मां नर्मदा की संध्या आरती भी प्रसिद्ध है
Image Credit : सोशल मीडिया
देवास जिले के नेमावर को नर्मदा नदी का नाभिस्थल माना जाता है। यहां के हंडिया घाट पर बड़ी संख्या में लोग पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
सिवनी जिले में नर्मदा नदी का तट आंवलीघाट के रूप में जाना जाता है। यहां हथेड़ नदी और नर्मदा नदी का संगम होता है, पूर्णिमा के दिन यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
खरगोन जिले का महेश्वर अपने सुंदर नर्मदा तटों के लिए जाना जाता है। पूर्णिमा तिथि और अन्य खास अवसरों पर यहां लोग नर्मदा नदी के घाटों पर पहुंचते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
सीहोर जिले में नर्मदा नदी का संगम तवा नदी से होता है। यहां बांदराबांध घाट का धार्मिक महत्व है, बड़ी संख्या में लोग यहां पूर्णिमा स्नान करने पहुंचते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी का अंतिम पड़ाव अलीराजपुर जिले के ककराना गांव में पड़ता है। यहां नर्मदा तट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान-दान और धार्मिक कार्यों को लिए जुटते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
आपको लेकर चलते हैं झालाना रिजर्व के रोमांचक सफर पर