मध्य प्रदेश में है डायनासोर के अंडों का पार्क डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी में स्थित है देश का इकलौता पार्क है,जिसमें विलुप्त जीव डायनासोर के जीवाश्म इतनी बड़ी संख्या में हैं धार जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर है कुक्षी तहसील की बाग गुफाओं के करीब लगभग 90 हेक्टेयर में फैला है बाग क्षेत्र में 2006 में डायनासोर के करीब 100 अंडे मिले थे जो दुर्लभ हैं कुक्षी में अंडों के साथ ही डायनासोर के घरौंदे भी जीवाश्मकृत अवस्था में पाए गए थे वैज्ञानिकों ने जीवाश्मों को लगभग सात करोड़ वर्ष पुराना होने का अनुमान लगाया है कुक्षी के बाग क्षेत्र को 2011 में 'डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान' के रूप में अधिसूचित किया गया हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक डायनासोर के जीवाश्म देखने पार्क में पहुंचते हैं पार्क तक आने के लिए पर्यटक इंदौर से सड़क मार्ग से कुक्षी पहुंच सकते हैं डायनासोर के अंडों का पार्क