जानिए क्या है मध्य प्रदेश का 'भोजशाला विवाद'

अमर उजाला

Thu, 12 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित धरोहर भोजशाला फिर चर्चा में है
Image Credit : सोशल मीडिया
भोजशाला को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में दो मई को याचिका दायर की गई है 
Image Credit : सोशल मीडिया
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की तरफ से दायर याचिका में ब्रिटिश संग्रहालय से प्रतिमा को वापस लाकर भोजशाला में स्थापित करने की मांग की है
Image Credit : सोशल मीडिया

याचिका में भोजशाला को पूर्णत: हिंदुओं के अधिकार में देने की मांग भी की गई है 

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या है भोजशाला विवाद

धार में स्थित भोजशाला कई वर्षों से हिन्दू-मुस्लिम आस्था का केन्द्र है
Image Credit : सोशल मीडिया

राजा भोज ने धार में 1034 ईस्वी में एक भव्य पाठशाला का निर्माण करा यहां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कराई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

इतिहासकारों के मुताबिक 1305 ईस्वी में अलाउद्दीन खिलजी ने भोजशाला को ध्वस्त कर दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

दिलावर खां गौरी ने 1401 ईस्वी में भोजशाला के एक भाग में मस्जिद बनवा दी, 1514 ईस्वी में महमूद शाह खिलजी ने शेष भाग पर भी मस्जिद बनवा दी 

Image Credit : सोशल मीडिया

वसंत पंचमी पर हिन्दू भोजशाला के गर्भगृह में देवी सरस्वती का चित्र रखकर पूजन करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
भोजशाला में मंगलवार को हिन्दू पूजा करते हैं, शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

धार स्टेट ने 1935 में परिसर में शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी, पहले भोजशाला शुक्रवार को ही खुलती थी

Image Credit : सोशल मीडिया
2003 में बदलाव किए गए, मंगलवार और बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिन्दुओं को पूजा की अनुमति मिली और शुक्रवार को मुस्लिमों को नमाज की
Image Credit : सोशल मीडिया

हिन्दू भोजशाला को अपनी धरोहर मानते हैं तो वहीं मुस्लिम समुदाय इस पर अपना हक जताता है, यही भोजशाला पर विवाद की वजह है
 

Image Credit : सोशल मीडिया

अक्षय तृतीया: दर्शन कीजिए भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के, आज मंदिर में विराजित होगी पांच फीट तीन इंच ऊंची मूर्ति

सोशल मीडिया
Read Now