क्या है अफ्रीकन स्वाइन फीवर मध्यप्रदेश में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर देखने मिल रहा है, असम नागालैंड से होते हुए ये वायरस मध्यप्रदेश के रीवा शहर पहुंच चुका है रीवा में महज 13 दिनों में 2200 सूअरों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है जिला प्रशासन ने संक्रमित सूअरों को इंजेक्शन लगाकर मारने का आदेश दिया है तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी वायरस के लक्षण हैं, सूअरों को बचाने के लिए एंटीबायोटिक दवाएं और इंजेक्शन दिया जा रहा है सूअर पालकों को सूअर के संपर्क में आने के बाद हाथ साबुन से और पैर चूने के पानी से धोना चाहिए, सूअर के बाड़े को भी चूने के पानी से धोना चाहिए african swine fever