Ram Mandir: ताजा तस्वीरों में देखें भव्य श्रीराम मंदिर की प्रगति, हो जाएंगे वशीभूत मई में शुरू होगा रामलला के घर की छत ढालने का काम, अभी पत्थरों पर बनाए जा रहे आकर्षक मेहराब राममंदिर के भूतल (गर्भगृह) का काम अब अंतिम चरण में पहुंच रहा है। राममंदिर में दो परिक्रमा पथ बनाए जा रहे हैं, जिसमें से गर्भगृह का परिक्रमा पथ बन चुका है। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर कई स्थानों पर मेहराब बनाने का काम चल रहा है। मंदिर का सिंहद्वार पहला प्रवेश द्वार होगा, प्रवेश द्वार की 32 सीढ़ियां भी लगभग बनकर तैयार हो चुकी हैं। गृहमंडप का द्वार मकराना के मार्बल से बनाया गया है, ऊपरी दीवारों पर मार्बल लगाने का काम चल रहा है। राममंदिर के गर्भगृह का कपाट (दरवाजा) महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ियों से बनेगा, जो 9 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा होगा। दरवाजे सोने से मंडित होंगे, मूल गर्भगृह में श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे; सिर्फ पुजारी, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ही जाने की अनुमति होगी। .