लखनऊ में दिल दहलाने वाली वारदात। पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या। शव को छुपाकर घर में रखा। बहन को भी दी चुप रहने की धमकी। कमरे में रूम फ्रेशनर और पर्फ्युम छिड़ककर घटना को छिपाता रहा आरोपी बेटा। मोहल्ले में दुर्गंध फैलने पर हुआ पर्दाफाश। सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं आरोपी के पिता। खुलासे के डर से उन्हें फोन कर कहा कि मां को किसी ने मार दिया है। पूछताछ में बेटे ने पबजी खेलने की बात कबूली। बताया कि इसके लिए उसकी पिटाई भी होती थी। घर में कुछ भी गलत होने पर आरोप उसपर ही लगता था। हत्या वाले दिन भी 10 हजार रुपये गायब होने के आरोप में उसकी पिटाई हुई थी। इसी से परेशान होकर उसने मां की हत्या कर दी। 10वीं का छात्र है आरोपी बेटा। पुलिस के मुताबिक पबजी के अलावा इंस्टाग्राम का भी है आदी। सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं आरोपी के पिता। खुलासे के डर से उन्हें फोन कर कहा कि मां को किसी ने मार दिया है।