71 साल की जीनत अमान की खूबसूरत तस्वीरें हुईं वायरल 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। जीनत अमान ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। अभिनेत्री की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। 71 साल की उम्र में भी जीनत का लुक और ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश है। जीनत अमान 1970 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट का खिताब जीत चुकी हैं। जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन और हरे रामा हरे कृष्णा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। लाइफस्टाइल