टोंड फिगर के लिए यामी गौतम का खास डाइट चार्ट अभिनेत्री यामी गौतम 34 साल की उम्र में काफी फिट और स्लिम हैं। यामी अपनी फिटनेस और त्वचा पर काफी ध्यान देती हैं। इसके लिए सुबह जॉगिंग पर जाती हैं और एक्सरसाइज करती हैं। हफ्ते में चार बार वेट ट्रेनिंग लेने के साथ ही फंक्शनल ट्रेनिंग और हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग करती हैं। अभिनेत्री डांस का अभ्यास करती हैं और योग भी करती हैं। यामी प्रोटीन रिच फूड का सेवन करती हैं, उनके डाइट चार्ट में कार्ब और हेल्दी फैट का कॉम्बिनेशन होता है। लाइफस्टाइल