शाही महल में हो रही स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल की शादी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी अर्जुन भल्ला से 9 फरवरी को शादी कर रही हैं। शैनेल की शादी नागौर जिले के 500 साल पुराने खींवसर फोर्ट में हो रही है। खास बात ये है कि इसी किले में अर्जुन ने शैनेल को प्रपोज किया था, बाद में 2021 में दुबई में दोनों ने सगाई कर ली। 11 एकड़ जमीन पर फैला खिंवसर का किला नक्कासीदार बलुआ पत्थर से बना है। थार रेगिस्तान के टीलों के बीच स्थित इस किले में बागान, हरियाली, आंगन है, जहां शादी में चार चांद लगाएंगे। पेशे से वकील शैनेल ने मुंबई से स्कूलिंग और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से डिग्री ली, वॉशिंगटन डीसी से एलएलएम पूरा किया। ट्रैवल