विश्व की 10 सबसे बड़ी नदियां

अमर उजाला

Fri, 2 July 2021

Image Credit : iStock

This browser does not support the video element.

मानव जीवन और पर्यावरण को संरक्षित करने में नदियां सहायक साबित होती हैं
Video Credit : Pexels

This browser does not support the video element.

आइए जानते हैं दुनियाभर की कुछ सबसे विशाल और लंबी नदियों के बारे में

Video Credit : Pexels

10. अमूर-अर्गुन नदी

रूस और चीन के बीच बहने वाली इस नदी की लंबाई 4444 किमी है, रूस और चीन के बीच जमीन के लिए जो झड़पें हुईं उनमें अमूर नदी की अहम भूमिका थी

Image Credit : iStock

9. कांगो नदी

अफ्रीका की इस नदी को जेयरे नदी के नाम से भी जाना जाता है, यह नदी 4700 किमी लंबी है और नील नदी के बाद यह अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है
Image Credit : iStock

8. पराना नदी

दक्षिण अमेरिका में बहने वाली इस पराना नदी का मतलब है- 'समुद्र जैसी विशाल.' यह ब्राजील, पैराग्वे और अर्जेंटीना में बहते हुए 4880 किमी का सफर तय करती है
Image Credit : iStock

7. ओब-इरटिस

5410 किमी. लंबी यह नदी रूस के साइबेरिया क्षेत्र की एक खास नदी है, ओब नदी की शुरुआत बिया नदी और कुतुन नदी के संगम से होती है
Image Credit : iStock

6. यलो नदी

चीन की यलो नदी या हुआंग हे एशिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है,  इसकी लंबाई 5464 किलोमीटर है. यह चीन से होकर बोहै सागर में गिरती  है
Image Credit : iStock

5. येनिस-अंगारा-सेलेंगा

ये तीन नदियां हैं, जो एक-दूसरे से जुड़ती चली जाती हैं और 5539 किलोमीटर लंबी एक नदी बनाती हैं, यह नदी मंगोलिया से निकलकर रूस के रास्ते आर्कटिक महासागर में गिर जाती है
Image Credit : iStock

7. मिसीसिपी नदी

करीब 6280 किलोमीटर लंबी मिसीसिपी अमेरिका और उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी है। यह इतास्का नामक झील से निकलती है और मैक्सिको की खाड़ी में खत्म होती है
Image Credit : iStock

3. यांग्त्सीक्यांग नदी

यह चीन की सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है, करीब 6,304 किलोमीटर लंबी इस नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन ‘थ्री ग्रोजेज डैम’है
Image Credit : iStock

This browser does not support the video element.

2. अमेजन नदी

करीब 6,576 किलोमीटर लंबी अमेजन दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है, यह नील से थोड़ी-सी ही छोटी है, इस नदी में मछलियों की 3,000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं
Video Credit : iStock

1. नील नदी

‘मिस्र का वरदान’ के खिताब से नवाजी गई नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है। यह पूर्वी अफ्रीका से उत्तर और फिर मेडिटेरियन तक 6,647 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है
Image Credit : iStock

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा की सैर

Istock
Read Now