भारत के इस शहर में नहीं चलती एक भी गाड़ी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान शहर में वाहन चलाने पर रोक है। यह पूरे एशिया का इकलौता ऐसा शहर है, जहां किसी भी प्रकार के वाहन को चलाने पर रोक है। इस शहर को लोग ऑटोमोबाइल वाहन फ्री सिटी के नाम से भी जानते हैं भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है, जो मात्र 7 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पर्यावरण के लिहाज से शहर को संवेदनशील घोषित किया गया है, इस कारण यहां पर एक भी गाड़ी नहीं चलती है। यहां पर घुड़सवारी करने के साथ ही टॉय ट्रेन का आनंद ले सकते हैं। ट्रैवल