अमर उजाला
Sun, 27 July 2025
अगर आप डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बना रहे हैं तो सबसे महत्वपूर्ण काम है सही जगह का चयन करना
सही जगह ही आपकी शादी को यादगार बना सकती है
यदि आप भी जगह की तलाश कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें
जिस जगह आप शादी करना चाहते हैं, वहां उस समय मौसम शादी के समय कैसा करेगा, ये चेक करें। ज्यादा गर्मी या ज्यादा सर्दी आपको परेशान कर सकती है
ध्यान रखें जगह की लोकेशन ऐसी हो जहां एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन नजदीक हो, वरना आपके साथ-साथ आपके मेहमानों को भी परेशानी हो सकती है
जगह फाइनल करने से पहले उसकी थीम फाइनल करें। यानी कि अगर बीच वेडिंग चाह रहे हैं तो गोवा, केरल बढ़िया है, नहीं रॉयल वेडिंग के लिए जयपुर, उदयपुर या जोधपुर परफेक्ट रहेंगे
लोकेशन देखते समय ये देखें कि वहां का व्यू नेचुरल या आर्टिस्टिक हो, ताकि शादी की फोटोज हमेशा यादगार बनें
कई जगह पर हर चीज के लिए परमिशन लेनी पड़ती है, तो ये पता कर लें कि परमिशन आसानी से मिल जाएगी या नहीं
शादी से पहले पार्टनर के साथ जरूर घूम आएं इन जगहों पर