गर्मियों के लिए बेस्ट हैं मध्य प्रदेश की ये जगह नर्मदापुरम जिले में क्वीन ऑफ सतपुड़ा के नाम से लोकप्रिय पचमढ़ी हिल स्टेशन पर घूमने के लिए कई जगहें हैं। गर्मियों की छुट्टियों में कान्हा किसली नेशनल पार्क जाएं, यहां जीप सफारी के जरिए सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। इंदौर के करीब ऐतिहासिक जगह मांडू में जहाज महल, रानी रूपमती महल, मांडू महल देखने के लिए जा सकते हैं। दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से खजुराहो है, जहां कंदारिया महादेव मंदिर और पांडव जलप्रपात घूमने जा सकते हैं। जबलपुर में भेड़ाघाट जलप्रपात पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, जहां बोट राइड से संगमरमर की चट्टानों को निहार सकते हैं। मध्य प्रदेश के तामिया हिल स्टेशन को मिनी पचमढ़ी कहा जाता है। ट्रैवल