लुभावना है लक्षद्वीप

अमर उजाला

Sat, 10 July 2021

Image Credit : Pexels
लक्षद्वीप का संस्कृत में मतलब हजारों द्वीप है और यह भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में स्थित एक भारतीय द्वीप-समूह है
Image Credit : Pexels

लक्षद्वीप द्वीप समूह में कुल 36 द्वीप हैं, जो पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं

Image Credit : Pexels

इन द्वीप समूहों की उत्पत्ति प्राचीनकाल में हुए ज्वालामुखीय विस्फोट से निकले लावा से हुई है

Image Credit : iStock

लक्षद्वीप के केवल 7 द्वीपों पर जनजीवन है, देशी पयर्टकों को 6 द्वीपों पर जाने की अनुमति है जबकि विदेशी पयर्टकों को केवल 2 द्वीपों पर जाने की अनुमति है

Image Credit : Pexels
लक्षद्वीप में खूबसूरत दृश्य, बीच, अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे और साधारण जीवन देखने को मिलता है, जो प्रदूषण से बहुत दूर है
Image Credit : iStock

This browser does not support the video element.

यहां मौजूद नारियल के पेड़, खाड़ी, सुनसान बीच और चट्टानें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं

Video Credit : Pexels
यहां पर एडवेंचर करने के लिए लोग स्कूबा फिशिंग, डाइविंग और कयाकिंग भी करते हैं
Image Credit : Pexels

लक्षद्वीप का तापमान 27 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहता है, यहां के सबसे गर्म महीने अप्रैल और मई के होते हैं

Image Credit : Pexels

यह द्वीप पूरे साल खुला रहता है लेकिन मानसून में इसे बंद किया जाता है और मानसून यहां पर मई से सितम्बर के बीच होता है

Image Credit : iStock

This browser does not support the video element.

इस द्वीप पर केरल के कोच्चि से रोजाना हवाई जहाज जाता है, अगत्ती से कवरत्ती द्वीप तक हेलिकॉप्टर की सुविधा है

Video Credit : Pexels

This browser does not support the video element.

पर्यावरण से प्यार करने वाले लोग, शांति को पसंद करने वाले और फोटो खींचने के शौकीन लोगों को यहां जरूर जाना चाहिए
Video Credit : Pexels

यहां के साफ नीले समुद्र में सूरज की किरणों तले ठंडी-ठंडी हवा का एहसास बेहद मजेदार होता है

Image Credit : Pexels

जयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

Pexels
Read Now