अमर उजाला
Fri, 8 January 2021
This browser does not support the video element.
ग्रैंड कैनियन अमेरीका में एरिजोना के ऊंचे पठारी भाग में गहन संकीर्ण पर्वतीय मार्ग है
यह घाटी ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क से घिरी है और अमेरिका के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है
विशाल प्राकृतिक अजूबे के साथ ही ग्रैंड कैनियन अमेरिका के सबसे बड़े पर्यटक केंद्रों में से एक है
This browser does not support the video element.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घाटी कोलोरेडो नदी के बहाव से लगभग साठ लाख साल पहले बनी होगी
कैनियन की दीवारों में लाखों वर्ष पुरानी चट्टानों की पर्तों की शिल्पकारी प्रकृति का रोचक उदाहरण है
इसका उत्तरी किनारा ठंडे प्रदेश में पड़ता है, जिसमें स्प्रूस, देवदार और फर के घने जंगल मिलते हैं
भारी बर्फबारी की वजह से उत्तरी किनारा साल में 15 अक्टूबर से 15 मई तक दर्शकों के लिये बंद रहता है
This browser does not support the video element.
इसके विपरीत दक्षिणी किनारा वर्ष भर खुला रहता है, यहां पर 1008 वर्ग मील का एक प्रमदवन भी है
घाटी में सुपाई नाम का एक गांव है, जो जमीन की सतह से करीब 3 हजार फुट नीचे बसा है
यहां मौजूद आसमानी झरनों में भी पर्यटक कई तरह के वाटर स्पोटर्स का मजा लेते हैं
इस विशालकाय घाटी को देखने के लिए पर्यटकों को हैलिकॉप्टर की सुविधा भी मिलती है
मां की शक्ल पर बनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी