अकेले घूमने का है शौक,तो इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला

Sat, 27 November 2021

Image Credit : Pexels
अगर आप अकेले यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे आपकी यात्रा सुगम हो जाएगी
Image Credit : Pexels

यात्रा करते समय सामान कम और जितना जरूरी हो उतना ही रखें, इससे आप आसानी से घूम सकेंगे

Image Credit : Pexels
जिस जगह जाने की योजना बना रहे हैं, उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें
Image Credit : Pexels

सबसे पहले ऐसी जगहों पर जाएं, जो जानी-पहचानी हों, इससे पैसे भी कम खर्च होंगे और सुविधाओं के लिहाज से भी सही रहेगा

Image Credit : Pexels

जहां जा रहे हों, वहां ठहरने और आने-जाने के साधनों के बारे में जरूर पता कर लें,टिकटें और होटल भी पहले से बुक कर सकते हैं

Image Credit : Pexels

पहले देश के अलग-अलग राज्यों में घूमें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और फिर चाहें तो विदेश यात्राएं भी कर सकते हैं

Image Credit : Pexels
वीजा ऑन अराइवल वाले देशों में पहले जाएं, बहुत से ऐसे देश भी हैं, जहां वीजा नहीं लगता
Image Credit : Pexels
आप जहां भी जाएं, इमरजेंसी नंबरों को याद रखें, महिलाएं महिला हेल्पलाइन नंबर और पुलिस का नंबर भी मोबाइल में सेव रखें
Image Credit : Pexels

यात्राओं के दौरान चुनौतियों से निपटने के लिए शांत दिमाग से निर्णय लें, किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं और सुरक्षा का ध्यान रखें

Image Credit : Pexels

उत्तर प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें

pixabay
Read Now