G 20 फूड फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में G20 फूड फेस्टिवल का आयोजन हुआ है। फूड फेस्टिवल की थीम "टेस्ट द वर्ल्ड" और "इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स" है। फूड फेस्टिवल में 29 देशों के लजीज खाने के स्टॉल लगे हैं। लोग यहां चीन, जापान, मैक्सिको और तुर्की के खान-पान का मजा ले सकते हैं। विदेशों के अलावा भारत के 13 राज्यों ने फेस्टिवल में हिस्सा लिया है। यहां कर्नाटक का लजीज पान, केरल के नॉनवेज डिश और राजस्थान का दाल-बाटी चूरमा आदि कई भारतीय व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। फूड फेस्टिवल में फ्री एंट्री है और 11 व 12 फरवरी को इवेंट का आयोजन है। ट्रैवल