अमर उजाला
Thu, 18 November 2021
भारतीय रेलवे ने मुसाफिरों को शानदार तोहफा दिया है
विदेशों की तरह जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम में यात्री आराम फरमा सकेंगे
भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पॉड होटल की शुरुआत की है
पॉड होटल में कई छोटे बिस्तर वाले कैप्सूल होते हैं और यह यात्रियों को रात भर ठहरने के लिए किफायती आवास प्रदान करता है
इस पॉड होटल में ठहरने के लिए 12 घंटे का किराया 999 रुपये और 24 घंटे के लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा
यहां वाईफाई, टीवी, एक छोटा लॉकर, आईना और रीडिंग लाइट, इंटीरियर लाइट, मोबाइल चार्जिंग, स्मोक डिटेक्टर, डीएनडी इंडिकेटर आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
आईआरसीटीसी मुंबई के बाद अब आगरा, जयपुर, कटरा, जम्मू, दिल्ली के स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए इस कॉन्सेप्ट पर रिटायरिंग रूम बनाने की योजना तैयार कर रहा है
शाही इमारतों का घर पुर्तगाल