ये हैं बिहार के सबसे प्रसिद्ध मंदिर बिहार राज्य में शक्तिपीठ, बुद्ध मंदिर और कई बेहद प्रसिद्ध मंदिर हैं। भारत-नेपाल सीमा पर 52 शक्तिपीठों में से एक मिथिला शक्तिपीठ स्थित है। बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में शामिल महाबोधि मंदिर बोधगया में है। गया में भगवान विष्णु के पदचिन्हों पर स्थापित विष्णुपद मंदिर स्थित है। गया जिले में भस्म कुट पर्वत पर मां मंगला गौरी शक्तिपीठ है, जहां माता सती के स्तन का भाग गिरा था। राजधानी पटना में लोकप्रिय महावीर मंदिर स्थित है। ट्रैवल