5 स्टार और 7 स्टार होटल में क्या फर्क है क्या आपको पता है कि होटलों की स्टार रेटिंग कैसे होती है और 5 सितारा व 7 सितारा होटल में क्या अंतर है? होटल की रेटिंग सुविधाओं जैसे रूम, बाथरूम, लाॅबी, रेस्तरां, भोजन, हेल्थ क्लब, स्विमिंग पूल आदि के आधार पर होती है होटल को दो कैटेगरी में रेटिंग दी जाती है, स्टार कैटेगरी और हेरिटेज कैटेगरी रेटिंग 1 स्टार, दो सितारा, तीन सितारा, 4 सितारा और 5 स्टार में विभाजित है, फाइव स्टार होटल को श्रेष्ठ माना जाता है। सात सितारा होटलों का कोई औपचारिक निकाय नहीं है, लेकिन कई होटल खुद को 7 स्टार क्लेम करते हैं 7 स्टार होटल को पांच सितारा से अधिक लग्जरी और महंगे माना जाता है, भारत में ताज फलकनामा पैलेस 7 स्टार होटल है। लाइफस्टाइल