चार धाम दर्शन की है प्लानिंग? ये बातें जानना है जरूरी

अमर उजाला

Thu, 6 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @char.dham.yatra

चार धाम यात्रा भारत के सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है, जिसमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम शामिल हैं

Image Credit : @narendramodi

यदि आप चार धाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुगम हो

Image Credit : istock

चार धाम यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मई से अक्तूबर के बीच होता है, मानसून के दौरान (जुलाई-अगस्त) भूस्खलन और भारी बारिश का खतरा रहता है, इसलिए इस दौरान यात्रा से बचें

Image Credit : इंस्टाग्राम @char.dham.yatra

उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, आप यह ऑनलाइन उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट से कर सकते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @char.dham.yatra

यह यात्रा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होती है, जहां ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, यदि आपको सांस संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लें

Image Credit : इंस्टाग्राम @char.dham.yatra

हल्का और सात्विक भोजन करें, अपने साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स और एनर्जी बार रखें

Image Credit : इंस्टाग्राम @char.dham.yatra

मार्च में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

adobe
Read Now