शिव के 12 ज्योतिर्लिंग कहां स्थित हैं? जानें नाम और स्थान पहला ज्योतिर्लिंग गुजरात के वेरावल में स्थित है। आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में दूसरा, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग विराजमान हैं। महाकालेश्वर के अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी स्थित है। उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ ज्योतिर्लिंग रुद्रप्रयाग में है। महाराष्ट्र के पुणे में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा सकते हैं। सातवां ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी विश्वनाथ हैं। महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित हैं। आठवां ज्योतिर्लिंग झारखंड के देवघर में वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग है गुजरात के द्वारका में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। तमिलनाडु में 11वां ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग विराजमान है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में अंतिम है। ट्रैवल