टूटी हुई मोमबत्ती के इस्तेमाल से ये काम होंगे आसान पिघली या टूटी मोमबत्ती दोबारा न जल सके तो अन्य कामों में इसका इस्तेमाल करें। लोहे की चीजों पर पिघला मोम रगड़ने से लगी जंग को छुड़ा सकते हैं। जूते की धूल को साफ करके मोम को रगड़ें, फिर ब्रश से साफ कर लें। आर्ट प्रोजेक्ट या ड्राइंग पर सफेद मोमबत्ती घिस कर पेपर को वाटरप्रूफ कर सकते हैं। बैग या कपड़े की खराब जिप पर मोम रगड़कर ठीक कर सकते हैं। फर्नीचर पर स्क्रैच आने पर मोम रगड़ते से निशान छिपा सकते हैं। लाइफस्टाइल