गर्मी में इन तरीकों से टंकी का पानी रखें ठंडा गर्मी के मौसम में छत पर रखी टंकी का पानी अधिक तापमान के कारण गर्म हो जाता है। टंकी के पानी को ठंडा रखने के लिए उसे हल्के रंग से पेंट करें। टंकी से पानी सप्लाई के लिए लगे पाइप को पेपर से कवर कर दें, ताकि नल में ठंडा पानी आए। आप चाहें तो बर्फ की सिल्ली टंकी में डाल सकते हैं, इससे भी पानी ठंडा होगा। पानी ठंडा रखने के लिए टंकी को ऐसी जगह फिट कराएं जहां धूप न हो। टंकी को चारों तरफ से गीले कपड़े से ढककर रखें। लाइफस्टाइल