दिनभर एनर्जी चाहिए? उठते ही करें ये 3 काम! सुबह का पहला घंटा पूरे दिन की दिशा तय करता है। अगर आप दिन की शुरुआत सही ढंग से करें, तो थकान, तनाव और आलस पास नहीं फटकते। उठते ही सबसे पहले मुस्कुराएं और भगवान का धन्यवाद करें, इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बिस्तर से उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं, यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन सुधारता है। फिर 5 मिनट ध्यान या हल्का स्ट्रेच करें, इससे मूड स्थिर होता है और दिमाग एक्टिव रहता है। इन तीन छोटी आदतों से दिनभर आपका मूड खुश और एनर्जी लेवल हाई रहेगा। लाइफस्टाइल