गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखते हैं ये फल
अमर उजाला
Wed, 2 April 2025
Image Credit : freepik
गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण हमारा शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए
Image Credit : freepik
लीची
लीची में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करती है
Image Credit : freepik
अनानास
अनानास में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण, यह गर्मियों में हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है
Image Credit : freepik
पपीता
पपीता कई पोषक तत्वों और एंजाइम से भरपूर होता है, साथ ही साथ इसमें शरीर को हाइड्रेट रखने की क्षमता भी होती है
Image Credit : freepik
संतरा
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन, फ़ाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर ऊर्जा प्रदान करते हैं
Image Credit : freepik
खरबूजा
खरबूजे में 90% से अधिक पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है
Image Credit : freepik
कीवी
कीवी खाना कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह गर्मियों में हमारे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है
Image Credit : freepik
तरबूज
तरबूज में 92% पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रख हाइड्रेट रखने में मदद करता है