अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
केला सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक होता है
केला कई पोषक तत्वों के साथ फाइबर पोटेशियम और विटामिन-बी6 से भी भरपूर होता है
आज हम आपको सेहत से जुड़े केला खाने के कई फायदे बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप रोजाना एक केले को अपनी डाइट में शामिल कर जरूर खाएंगे
केले में मौजूद पोटैशियम एक ऐसा मिनरल है जो ब्लड प्रेशर को रेग्यूलेट करने और हार्ट फंक्शन को इंप्रूव करने में मदद करता है
केले में भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर, पेक्टिन और रेसिस्टेंट स्टार्च गट हेल्थ को इंप्रूव करता है साथ ही साथ इसके रोजाना सेवन से, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी परेशानियों से राहत भी मिलती है
मीठा होने के बावजूद केले में कैलोरी की मात्रा कम और भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट भर क्रेविंग कंट्रोल कर वेट मैनेजमेंट में भी मदद कर सकता है
रोजाना एक केले का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद कर उम्र बढ़ने के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी बचाव में मदद करता है
घर पर ही मिल जाएगी माइग्रेन से आजादी, बड़े काम के हैं ये दो आयुर्वेदिक नुस्खे