गर्मियों में हो फुंसी या खुजली तो क्या करें गर्मी में पसीने के कारण त्वचा में बैक्टीरिया और फंगस के संक्रमण का खतरा रहता है, जिससे फुंसी और खुजली हो जाती है नीम की पत्तियों का लेप लगाने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और खुजली-फुंसी दूर होती है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली कम होती है। गर्मी के मौसम में एंटीसेप्टिक साबुन से नहाने से त्वचा साफ और संक्रमण मुक्त होती है। त्वचा पर फुंसी हो जाए तो बेसन और हल्दी के पैक से राहत मिलती है। आपको गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्या अधिक रहती हैं तो धूल और पसीने से बचें, वरना संक्रमण बढ़ सकता है। नीम के पानी से नहाएं से भी खुजली और फोड़े-फुंसियों में राहत मिलती है। चिकनाईयुक्त और तले-भुने खाने से फुंसियां बढ़ती है, गर्मियों में इसके सेवन से परहेज करें। लाइफस्टाइल