अमर उजाला
Wed, 26 February 2025
मसालों की ताजगी बनाए रखना जरूरी है ताकि उनका स्वाद और सुगंध बरकरार रहे
अगर मसाले सही तरीके से स्टोर न किए जाएं, तो वे जल्दी नमी पकड़ सकते हैं या उनकी खुशबू फीकी पड़ सकती है, यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जो आपके मसालों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखेंगे
मसालों को नमी, हवा और धूप से बचाने के लिए हमेशा एयरटाइट कांच या स्टील के कंटेनर में स्टोर करें
मसाले को गैस स्टोव या ओवन के पास रखने की बजाय किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें, गर्मी और नमी के संपर्क में आने से मसाले जल्दी खराब हो सकते हैं
अगर संभव हो तो साबुत मसाले खरीदें और जरूरत के हिसाब से पीसकर इस्तेमाल करें, इससे उनकी खुशबू और स्वाद ज्यादा समय तक बना रहता है
मसाले निकालते समय गीले हाथ या गीली चम्मच का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे नमी जाने के कारण मसाले खराब हो सकते हैं
आटा गूंथने के कितनी देर बाद रोटी बनानी है सही?