अमर उजाला
Mon, 30 May 2022
माता-पिता अपने बच्चों की हर इच्छा पूरी करना चाहते हैं, बच्चों की खुशी के लिए वह सबकुछ करते हैं
लेकिन जब बच्चे बड़े होने लगते हैं और परिवार से बाहर की दुनिया में निकलते हैं तो उनकी समाज के दूसरे लोगों से जान पहचान बढ़ती है
आप अपने बच्चे की भाषा पर जरूर ध्यान दें, अगर बच्चा गाली देने लगे तो उसे तुरंत टोक दें और सही गलत का फर्क बताएं
कई बच्चे दूसरों को चिढ़ाते हैं और तंग करते हैं, लेकिन अगर वह अक्सर ऐसा करें और दूसरों को तंग करने में उन्हें मजा आए तो समझ जाएं कि आपके बच्चे का बर्ताव सही नहीं है
अगर आपका बच्चा किसी दोस्त की कोई चीज घर उठाकर ले आए या घर से चीजे और पैसे गायब रहने लगें तो समझ जाएं कि बच्चा गलत राह पर जा रहा है, आपको ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चा किसकी संगत में है
इन चीजों से होता है पर्यावरण प्रदूषण