आपको कितने घंटे सोना चाहिए? नवजात से 3 महीने के शिशु को 14 से 17 घंटे सोना चाहिए। 4 -12 महीने के बच्चों के लिए 12 से 16 घंटे की नींद जरूरी होती है। 1-2 साल के बच्चों को 11 से 14 घंटे सोना चाहिए। 3-5 साल के बच्चों को हर दिन 10 से 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 9-12 साल के बच्चों को रोजाना 9 से 12 घंटे तक सोना चाहिए। 13-18 साल के युवाओं को प्रतिदिन 8 से 10 घंटे सोना चाहिए। 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त है। लाइफस्टाइल