तीज पर घेवर क्यों खास होता है? जानिए पारंपरिक वजह भारतीय पर्व बिना मिठाई और पकवानों के अधूरा है। अलग-अलग त्योहारों पर कुछ खास मिठाइयां अनिवार्य मानी जाती हैं सावन के महीने में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है, जिसमें घेवर का महत्व होता है घेवर, तीज के त्योहार की पारंपरिक मिठास और समर्पण का प्रतीक है। शृंगार की तरह, घेवर भी सुहागन स्त्रियों के उत्सव में खास होता है। राजस्थानी संस्कृति में घेवर, हरियाली तीज पर सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। तीज पर मायके से भेजे जाने वाले 'सावन के उपहार' में घेवर पहली पसंद होती है। घेवर न सिर्फ स्वाद, बल्कि तीज की आध्यात्मिकता और परंपरा का हिस्सा भी है। लाइफस्टाइल